पाइपलाइन डालने का कार्य पूरा न होने से चेयरमैन नाराज, बोली- दे दूंगी इस्तीफा
हाथरस, फरवरी 19 -- सादाबाद। नगर में केंद्र सरकार की अमृत 2.0 योजना के तहत जल निगम द्वारा भूमिगत पेयजल पाइप लाइन डालने का कार्य कछुआ गति से चल रहा है। निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बावजूद कार्य पूरा न होने से नगर की सड़कों की हालत बद से बदतर हो चुकी है। करीब छह माह से मुख्य बाजार की सड़क खुदी पड़ी है, लेकिन अब तक उसे समतल नहीं कराया गया। ऐसे में व्यापारियों, राहगीरों और वाहन चालकों में भारी रोष व्याप्त है। आए दिन लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। कई स्थानों पर मिट्टी और मलबा छोड़ दिए जाने से आवागमन बाधित हो रहा है, वहीं कुछ जगहों पर सड़क धंसने की घटनाएं भी सामने आई हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष हेमलता अग्रवाल के पति व अध्यक्ष प्रतिनिधि राधारमन अग्रवाल ने बताया कि जल निगम के अधिकारियों को कई बार मौखिक और लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.