बलरामपुर, मार्च 11 -- तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के वार्ड नंबर 9 स्थित मंडी समिति के हरैय्या तिराहे से देवीपाटन जाने वाली सड़क पर ओवरब्रिज निर्माण के दौरान वाटर सप्लाई की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके चलते करीब दो दर्जन घरों में बीते 20 दिनों से पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप है। पानी के लिए लोग परेशान हैं और घरों में हाहाकार की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान पेड़ों को काटकर उनकी जड़ें निकालने के लिए जेसीबी मशीन का इस्तेमाल किया गया। इसी दौरान जेसीबी से पानी की पाइपलाइन कट गई, जिससे पूरे क्षेत्र में जलापूर्ति बंद हो गई। वर्तमान में सप्लाई की कनेक्शन पाइप सड़क किनारे पटरियों पर टूटी हालत में पड़ी हुई है। पानी की समस्या से जूझ रहे वेदधर दुबे, डॉ. आलोक सिंह, राकेश पांडे, पप्पू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.