पाइपलाइन जर्जर, तीसरी मंजिल तक नहीं पहुंच रहा पानी
कुशीनगर, मई 5 -- कुशीनगर। कप्तानगंज थाना के पीछे और तहसील के बगल में स्थित कांशीराम शहरी आवास कॉलोनी में पानी आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जर्जर हो चुकी सप्लाई पाइप लाइन के कारण तीसरी मंजिल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे ऊपरी मंजिल पर रहने वाले परिवारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पाइपलाइन की स्थिति करीब 300 आवासों वाली इस कॉलोनी में पाइप लाइन की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि पानी सप्लाई के दौरान जगह-जगह लीकेज होता रहता है। नतीजतन पानी ऊपर तक पहुंचने से पहले ही बह जाता है और लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता। स्थानीय सभासद सतीश यादव समेत कई निवासियों ने इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। कॉलोनी के पीछे गंदगी का अंबार भी स्थिति को और गंभीर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.