लातेहार, मई 9 -- लातेहार, प्रतिनिधि। लातेहार रेलवे क्रॉसिंग के समीप निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज कार्य के दौरान लातेहार शहरी जलापूर्ति योजना की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद विभाग द्वारा युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार मरम्मत कार्य पूरा होने में लगभग एक दिन का समय लग सकता है। पाइपलाइन मरम्मत कार्य के कारण शुक्रवार को लातेहार शहर के डुरूवा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 4, 5 एवं 6 में शहरी जलापूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही जलापूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। विभागी के जेई अमित कुमार ने शहरवासियों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है। यह भी पढ़ें- नगर परिषद क्षेत्र में नल-जल योजना ठप, पेयजल के लिए मचा हाहाकार साथ ही प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से ...