पाइपलाइन के लिए खोदी गयी सड़क, आवागमन में परेशानी
पाकुड़, जून 17 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। लगभग 15 दिन पूर्व गंगा नहर से जलापूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाने के उद्देश्य से सड़क की खुदाई का कार्य शुरू किया गया था। सड़क को खोदकर छोड़ दिए जाने के कारण कृष्णा पुरी कॉलोनी का आवागमन अत्यंत दुर्गम हो गया है। राहगीरों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को रोजाना काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। घरों से निकलने वाला पानी भी जगह-जगह जमा हो जाने से सड़क पर फिसलन की स्थिति बनी रहती है, जिससे लोगों के गिरने का खतरा बना रहता है। मानसून के मौसम में रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। यह भी पढ़ें- पाइपलाइन से घरों में कनेक्शन को 10-10 कदम पर काट दी है सड़क खुदाई वाले हिस्से में कीचड़ जमा हो जाता है, जिससे आवागमन और कठिन हो जाता है। वहीं, खुदाई के दौरान निकले लोहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.