मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 2 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र स्थित थर्मल में पाइपलाइन की मिट्टी काटने में सोमवार को धंसना गिरने से उसमें दबकर मैसाहा निवासी 33 वर्षीय सुनील पासवान की मौत हो गई। इस दौरान घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। घटना से आक्रोशित मजदूर मुआवजे की मांग करने लगे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। बताया जाता है कि एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधीन निर्माणाधीन पाइपलाइन में सुनील मजदूरी करता था। मिट्टी काटने के दौरान धंसना गिरा, जिसमें सुनील दब गया। जब तक उसे मिट्टी से बाहर निकाला, उसकी मौत हो गई थी। इधर, विधायक अजीत कुमार ने मृतक के परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष चुलबुल शाही ने सुनील के परिजनों को सांत्वना दी। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.