उन्नाव, दिसम्बर 11 -- बांगरमऊ। नगर के मोहल्ला पटेल नगर में पालिका की ओर से पेयजल के लिए डाली गई भूमिगत पाइपलाइन चंद महीनों में ही टूटकर बहने लगी। सभासदों व नागरिकों ने अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन देकर पाइपलाइन की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग उठाई है। सभासद गीता रानी अर्कवंशी, शिवदेवी अर्कवंशी, रेखा यादव, कांति, शशि, तारावती, राहुल, विमलेश, नितेश शुक्ला ने ज्ञापन देकर कहा है कि करीब पांच माह पूर्व नगर पालिका परिषद के ठेकेदार ने संडीला मार्ग से लेकर फौजी के मकान तक भूमिगत पाइपलाइन डाली थी, लेकिन पाइप लाइन की गुणवत्ता ठीक न होने के कारण कुछ महीने बाद से यह जगह-जगह टूट रही है और उससे पानी निकल रहा है। इससे पानी की बर्बादी होने के साथ ही कीचड़ की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। उन्होने डीएम ने पाइप लाइन गुणवत्ता की जांच और कार्रवाई की मांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.