मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सिकंदरपुर में निर्माणाधीन सीवरेज पाइपलाइन की क्षमता कम होने से बारिश में इसके नाकाम होने की आशंका है। पाइप की क्षमता व गुणवत्ता कटघरे में है। अमृत योजना के 172 करोड़ के एसटीपी प्रोजेक्ट के तहत बुडको की ओर से सिकंदरपुर में प्रभात जर्दा फैक्ट्री व स्लुइस गेट के पास से लेकर लकड़ीढाई तक सीवरेज लाइन निर्माण का कार्य करवाया जा रहा है। इसमें 23 इंच यानी करीब दो फीट मोटाई का पाइप लगाया जा रहा है। इस पर स्थानीय निवासी से लेकर जनप्रतिनिधि तक सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि सामान्य दिनों में होने वाली पानी की निकासी के आधार पर इसका डीपीआर तैयार किया गया है। ऐसे हालात में जोरदार बारिश होने पर पानी अटकने के साथ संबंधित इलाकों में मेन रोड से लेकर गली-मोहल्ले तक जलमग्न हो सकते हैं। यानी प्रोजेक्ट ...