मुंगेर, अप्रैल 11 -- असरगंज, निज संवाददाता। चौरगांव पंचायत अंतर्गत उत्तरबारी टोला के वार्ड संख्या एक में सात निश्चय योजना के तहत घर नल-जल योजना अधूरी पड़ी है। एक साल पहले बोरिंग कर पानी टंकी स्थापित कर दी गयी। लेकिन अबतक घरों में पाइप लाइन कनेक्शन नहीं दिया गया है। इसके कारण ग्रामीणों को बोरिंग स्थित टंकी से पानी लाना पड़ रहा है, जहां सुबह से शाम भीड़ लगी रहती है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण मंगल यादव, शंकर यादव, सुरेश यादव, मुकेश यादव, धर्मेंद्र यादव,बटेश्वर यादव, प्रकाश यादव आदि ने बताया कि, आधा-अधूरा काम किया गया है। एक साल पूर्व यहां बोरिंग कर पानी टंकी तो लगा दिया गया है। लेकिन अब तक घर-घर पाइप लाइन का कनेक्शन नहीं किया गया है। जिस कारण मजबूरी में मोटर से डायरेक्ट पानी लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.