सोनभद्र, मई 8 -- चोपन। नगर पंचायत चोपन के विस्तारित क्षेत्र वार्ड नंबर 9 में शुक्रवार को पाइन लाइन और सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। अध्यक्ष उस्मान अली ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। विस्तारित क्षेत्रों में वर्षों से पेयजल और सड़क की समस्या बनी हुई थी, जिसे प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जा रहा है। इस मौके पर अनिकेत रावत, अरुण कुमार, रजनीकांत सिंह, सत्य प्रकाश तिवारी, रामनरेश चौधरी, राधारमण पांडेय, विनोद सिंह, जितेंद्र पासवान, अजीत ठाकुर, अनुज, अमर आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- चेयरमैन ने प्याऊ का किया शुभारंभ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.