नैनीताल, जनवरी 13 -- नैनीताल, संवाददाता। पाइंस स्थित श्मशान घाट पर सामाजिक कार्यकर्ताओं और लोगों ने मंगलवार को सफाई अभियान चलाया। इस दौरान घाट परिसर में फैली गंदगी, प्लास्टिक कचरे और झाड़ियों को साफ किया गया। साथ ही भविष्य में इस स्थल के सौंदर्यीकरण और पौधरोपण का भी संकल्प लिया। पालिका से सफाई के लिए नियमित कर्मचारियों की तैनाती करने और निरीक्षण करने की मांग की। यहां यशपाल रावत, किशोर ढैला, पान सिंह ढैला, रोहित गौड़, पंकज बिष्ट, सुनील बिष्ट , पुष्कर करायत, सौरव रावत, गोपाल सिंह, मनमोहन सिंह बिष्ट, तेनजिन, शिप्रा कल्याण समिति भवाली के अध्यक्ष (सदस्य गंगा समिति) जगदीश नेगी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.