समस्तीपुर, अप्रैल 26 -- दलसिंहसराय। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार अनुमंडल विधिक सेवा समिति, दलसिंहसराय के तत्वावधान में रविवार को पांड़ पंचायत भवन में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक जागरुकता शिविर में पैनल अधिवक्ता राम सकल महतो ने अलग रूप से सक्षम बच्चों के कल्याण हेतु नालसा द्वारा बनाए गये स्कीम के बारे में उपस्थित ग्रामीणों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। शिविर में मुखिया सुनीता देवी, पारा विधिक स्वयं सेविका पिंकी कुमारी सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- जमुई: दिव्यांग बच्चों के लिए है विधिक सेवा योजना यह भी पढ़ें- जागरूकता शिविर में दिव्यांग बच्चों के लिए विधिक सेवाओं की दी जानकारी यह भी पढ़ें- सभी दिव्यांग बच्चों को भी मिले अच्छी शिक्षा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...