औरैया, फरवरी 25 -- अयाना। थाना क्षेत्र के अंतौल निवासी रामशंकर ने बताया कि उन्होंने अपनी इकलौती बेटी सुधा की शादी 20 मई 2025 को सुरजनपुर निवासी पिंटू के साथ की थी। दामाद के गुटखा खाने से बेटी नाराज रहती थी। वह 12 जनवरी को घर आ गई थी। सोमवार सुबह दामाद बेटी को लेने घर पर आया था। बेटी ने खाना खाने की बात कही थी, इसपर दामाद गेट पोतने के बाद दोपहर में वापस आने की बात कहकर चला गया। दोपहर एक बजे जब वह घर पहुंचा तो उसे बेटी का शव बरामदे में लगे पंखे के कुंडे में रस्सी के फंदे पर मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन करने के साथ फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होना पाया गया है। मामले में परिजन की ओर से अभी तक कोई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.