वाराणसी, अप्रैल 1 -- वाराणसी। मसीही समाज के लोग गुरुवार को मांडी थर्स-डे मनाएंगे। इस दौरान कैंटोमेंट स्थित महागिरजा में बिशप यूजिन जोसेफ 12 शिष्यों के पैर धोएंगे। इसके साथ ही यहां पर विशेष प्रार्थान होगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार मांडी थर्स-डे को प्रभु यीशु यरूशलम पहुंचे थे, जहां उनके दुख भोग की शुरुआत हुई थी। 12 शिष्यों के पैरों को धोने के बाद उन्होंने फलों का दिव्य रस और मीठी रोटी बांटी थी। उनके साथ अंतिम भोज भी किया था। इसी परंपरा का पालन करते हुए पुरोहित शिष्यों के पैर धोकर सेवा और विनम्रता का संदेश देंगे। कैंटोमेंट स्थित महागिरजा में शाम छह बजे बिशप यूजीन जोसेफ 12 शिष्यों के पैर धोएंगे और विशेष प्रार्थना कराई जाएगी। सिगरा के सेंट पॉल चर्च, कैंटोमेंट के लाल चर्च और गोदौलिया के सेंट थॉमस चर्च में भी श्रद्धालु प्रार्थना सभाओं में शामिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.