नैनीताल, अप्रैल 19 -- भवाली, संवाददाता। रामगढ़ डिग्री कॉलेज में रविवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. विश्वनाथ खाली भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्र का पांव जमीन पर और लक्ष्य आसमान में होना चाहिए।बतौर मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा निदेशक ने छात्र-छात्राओं से कहा कि नशे रूपी दानव को जीवन में कभी प्रवेश नहीं देना चाहिए। मानवीय गुणों का आत्मसात ही सच्ची शिक्षा का अर्थ है। प्राचार्य प्रो. नगेंद्र द्विवेदी ने सभी का स्वागत किया, जबकि प्रो. माया शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति से समां बांधा। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. निर्मला रावत ने किया। यहां डॉ. हरीश चंद्र जोशी, डॉ. हरेश राम, कविंद्र प्रसाद, दीप्ति कमलेश, गणेश, प्रेम भारती, मोहित, कमल, प्रिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.