गंगापार, अप्रैल 2 -- विकास खंड मेजा के पांती गांव में तालाब को पाटकर लोग घर बना रहे थे। लोगों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सुरेन्द्र प्रताप यादव ने नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल को मौके पर भेजा तो पांती गांव के तालाब पर अवैध निर्माण होता पाया गया। नायब तहसीलदार ने निर्माण कार्य रोकवा दिया। जिससे लोगों में हड़कम्प की स्थिति रही। पांती गांव के बुद्धु ने एसडीएम से शिकायत कर रखी थी कि गांव के कुछ लोग तालाब की जमीन को पाटकर अवैध मकान का निर्माण कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.