चाईबासा, फरवरी 17 -- चाईबासा। पांड्राशाली ओपी क्षेत्र के बिंदरी बासा आरतीगुटु के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में चार युवक जख्मी हो गये। चारों जख्मियों को घटनास्थल से उठाकर सदर अस्पताल लाया गया। जख्मियों में पांड्राशाली ओपी क्षेत्र के भोया गांव निवासी टेटेंका ईचागुटु, खरसावां थाना क्षेत्र के लखन बाद गांव निवासी सुमन बांदिया, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अजेंदबेड़ा गांव निवासी सोनाराम लोहार और सुखराम लोहार शामिल हैं। घटना रविवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार एक बाइक पर टेटेंका ईचागुटु और उसका दामाद सुमन बांदिया सवार होकर बादेरा गांव जा रहे थे। वहीं, दूसरे बाइक सवार सोनाराम लोहार और सुखराम लोहार भी एक बाइक पर सवार होकर बादेया गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बिंदरी साइ आरती गुटु के पास आमने-सामने बाइक में भिड़ंत हो गई। इससे दोनों ...