पांडो पैक्स अध्यक्ष पर किसान के खाते से बिना अनुमति पैसा निकालने का आरोप
जमुई, जून 27 -- बरहट। प्रखंड के पांड़ो पंचायत में एक किसान के बैंक खाते से कथित रूप से बिना अनुमति 6500 रुपए की निकासी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। बिना अनुमति पैसे की निकासी के बाद सहकारिता विभाग और बैंकिंग व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़ा हो गया है। पीड़ित किसान ने सीधे तौर पर पांड़ो पंचायत के पैक्स अध्यक्ष जगत यादव पर राशि निकालने का आरोप लगाया है। मामला और संवेदनशील तब बन गया जब किसान, पैक्स अध्यक्ष और बैंक प्रबंधक के बीच बातचीत का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि इस वायरल ऑडियो क्लिप की पुष्टि हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता है।
किसान की शिकायत पांड़ो गांव निवासी किसान शोभित यादव, पिता स्व महेश्वर यादव ने बताया कि करीब 12 वर्ष पहले उनका खाता लक्ष्मीपुर को-ऑपरेटिव बैंक में पैक्स अध्यक्ष जगत यादव के माध्यम से खुलवाया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.