संवाददाता, जून 18 -- उन्नाव जिले के बीघापुर थाना क्षेत्र के दांदामऊ गांव में एक ही परिवार में हुई दो मौतों से सनसनी फैल गई। मंगलवार रात 35 वर्षीय साधना पांडेय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी जानकारी पश्चिम बंगाल के पानागढ़ में सेना की एएमसी कोर में तैनात उनके पति शैलेंद्र पांडेय को मिली तो उन्होंने बुधवार सुबह आत्महत्या कर ली। पुलिस दोनों घटनाओं को जोड़कर जांच कर रही है। दांदामऊ गांव निवासी 40 वर्षीय शैलेंद्र पांडेय पश्चिम बंगाल के पानागढ़ में सेना की एएमसी कोर में तैनात थे। करीब दस वर्ष पहले उनकी शादी कानपुर नगर के चकेरी स्थित जेके कॉलोनी निवासी अशोक कुमार मिश्र की बेटी साधना से हुई थी।दंपति के बेटा और बेटी हैं दंपती के दो बच्चे हैं, जिनमें नौ वर्षीय बेटी सान्वी और पांच वर्षीय बेटा यथार्थ शामिल हैं। शैलेंद्र एक माह पहले छुट्ट...