प्रयागराज, दिसम्बर 15 -- फाफामऊ। पांडेश्वर नाथ धाम और भिदिउरा में सोमवार को संघ शताब्दी वर्ष में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। पांडेश्वर नाथ धाम पड़िला में आयोजित हिंदू सम्मेलन में मुख्य अतिथि शृंगवेरपुर धाम के पीठाधीश्वर पूज्य महंत जयराम दास और विशिष्ट अतिथि रमेश जी प्रांत प्रचारक रहे। इलाहबाद विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग के प्रोफेसर डॉ योगेंद्र सिंह, उमा चौरसिया, महंत देवेंद्र गिरि, प्रांत प्रचारक रमेश जी ने अपने संबोधन में हिंदू समाज से बिना किसी भेदभाव के एकजुट रहकर समग्र हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि मुगल काल से लेकर आज तक जब-जब हिंदू बंटा है तब-तब देश कमजोर हुआ। इसलिए हम लोगों को पहले हिंदू समाज को जागरूक करना चाहिए। आजकल समाज का विरोध करने वाले लोग तरह-तरह से धर्मांतरण करा रहे हैं। परिवार को संस्कार देना चाहिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.