दुमका, मई 15 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी मुख्यालय से करीब 18 किमी पश्चिम उत्तरी छोर पर अवस्थित प्रसिद्ध पांडेश्वरनाथ मंदिर के समीप श्रद्धालुओं के लिए अधिष्ठापित जलमीनार विगत कई महीनों से खराब पड़ा हुआ है। जलमीनार के खराब पड़े रहने से पांडेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने आने वाले श्रद्धालुओं को पेयजल की समस्या से तुलना पड़ रहा है। पांडेश्वरनाथ मंदिर से जुड़े मुरलीधर मंडल, पांडव कापरी सहित स्थानीय ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने बताया कि दूर-दराज से प्रतिदिन बड़ी संख्या में दर्शन पूजा के लिए श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं, लेकिन मंदिर परिसर में शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं रहने से काफी परेशान होना पड़ रहा है।

जलमीनार की मरम्मत की आवश्यकता जलमीनार खराब होने की सूचना कई बार संबंधित विभाग एवं जनप्रतिनिधियों को दी गई, लेकिन अब तक मरम्मत ...