प्रयागराज, जून 1 -- पड़िला के पांडेश्वर नाथ धाम में अधिकमास के सोमवार को जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान एएसपी की भाभी सहित पांच महिलाओं के गले से सोने की लॉकेट शातिरों ने गायब कर दी। वहीं दो पुरुषों के पर्स चोरी हो गए। सभी ने मंदिर पुलिस चौकी में शिकायत की है। चालीस नंबर गोमती निवासी आराधना सिंह पति राजेश सिंह के साथ दर्शन करने आई थीं। उनके गले से आधा तोला सोने की लॉकेट गायब हो गई। राजेश सिंह ने बताया कि उनका चचेरा भाई रितेश कुमार सिंह बाराबंकी में एएसपी हैं। वहीं प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ से दर्शन करने आईं शिक्षिका कल्पना के गले से भी सोने की लॉकेट शातिरों ने गायब कर दी। इसी तरह संजुला देवी सोनवर्षा सराय ममरेज से पति के साथ जल चढ़ाने आई थीं। उनके गले से भी एक तोला की सोने की लॉकेट कट गई। इसी तरह अरविंद सिंह शांतिपुरम से ...