प्रयागराज, जून 1 -- थरवई, संवाददाता। पांडेश्वरनाथ धाम पड़िला में अधिक मास के तीसरे सोमवार को भोर से ही शिव भक्तों की कतार लग गई। हर-हर महादेव की गूंज के बीच सभी ने जलाभिषेक किया।मंदिर के पुजारी सच्चिदानंद ने बताया की शृंगार, आरती के बाद मंदिर के कपाट सुबह साढ़े तीन बजे खुले तो भक्त दर्शन को जुट गए थे। पूरे माह जलाभिषेक करने वाली गागर की टोली सुबह करीब सात बजे पहुंची तो पुलिस ने भीड़ नियंत्रित करके भक्तों को मंदिर के गर्भ गृह तक पहुंचने का रास्ता सुलभ कराया। दोपहर बाद निशान चढ़ाने वालों का सिलसिला शुरू हुआ तो शाम तक चलता रहा। यह भी पढ़ें- सोहगरा में पुरुषोत्तम मास की तीसरी सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ यह भी पढ़ें- शिवालयों में जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु यह भी पढ़ें- भगवान शिव का 1008 कमल पुष्प से रुद्राभिषेक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...