पांडेश्वरनाथ धाम पड़िला में बिछाई गई मैट
प्रयागराज, मई 26 -- थरवई। पांडेश्वर नाथ धाम पड़िला में अब श्रद्धालुओं को गर्म पत्थर पर नहीं चलना पड़ेगा। मंगलवार को एक एनजीओ ने मंदिर प्रांगण और मंदिर के मुख्य रास्ते पर मैट बिछवा दी जिससे श्रद्धांलुओं को काफी राहत मिलेगी। पांडेश्वर नाथ धाम पड़िला में अधिकमास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन और जलाभिषेक के लिए आ रहे है। भीषण गर्मी में मंदिर प्रांगण और मुख्य रास्ते में लगे पत्थर गर्म होने से नंगे पैर आने वाले श्रद्धालु परेशान हो रहे थे। मंदिर के सेवक भोले गिरि ने बताया कि एक एनजीओ ने सम्पर्क कर इस समस्या के बारे में जानकारी ली थी। उसी एनजीओ ने मैट बिछवा दी जिससे भक्तों को बहुत राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए लगाया छबील, बांटा ठंडा मीठा शरबत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.