पांडेश्वरनाथ धाम पर हुई जमकर मारपीट
प्रयागराज, जून 7 -- थरवई। पांडेश्वरनाथ धाम पड़िला में चल रहे अधिक मास के मेले में रविवार को हुई मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा। जिसमें एक युवक की कुछ लोग बेरहमी से पिटाई कर रही है। एक महिला, एक युवती और एक बच्चा युवक को बचाते नजर आ रहे हैं। महिला एक युवक के साथ हाथपाई भी कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि डीजे कम्पटीशन को लेकर कई जगह मारपीट हुई। एसीपी थरवई अरुण कुमार पाराशर ने बताया कि मारपीट की घटना की जानकारी है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है, विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.