रामगढ़, अप्रैल 17 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर के सुदूरवर्ती गांव सुथरपुर में पुल का निर्माण कर रही कंपनी को मोबाइल से धमकाने वाला पांडेय गिरोह का गुर्गा पतरातू रोचाप निवासी अशोक महतो शुक्रवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में गठित स्पेशल टॉस्क फोर्स ने उसे भदानीनगर स्थित देवरिया-कुरसे मार्ग से गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देसी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस के अलावा दो एंड्रायड मोबाइल बरामद हुआ है। यह जानकारी एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने शुक्रवार को भदानीनगर ओपी में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि अशोक महतो पांडेय गिरोह का सक्रिय सदस्य है। यह भी पढ़ें- सुजीत सिन्हा गिरोह से जुड़े तीन आरोपियों की जमानत याचिका खारिज सुथरपुर में पुल बना रही कंपनी को वो लगातार रंगदारी के लिए धमका रहा था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.