गोरखपुर, अप्रैल 2 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। विरासत गलियारा के निर्माण से प्रभावित दुकानदारों को दुकान उपलब्ध कराने को लेकर नगर निगम पांडेय हाता कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराएगा। 34.44 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित परियोजना की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद प्रथम किस्त के रूप में 12.05 करोड़ अवमुक्त हो गए हैं। नार्मल परिसर में करीब तीन एकड़ में बनने वाले कॉम्प्लेक्स में 64 दुकानें होंगी। बेसमेंट के साथ चार मंजिला भवन में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके लिफ्ट भी लगेगा, जिसमें एक साथ 13 लोग अपनी मंजिल पर पहुंच सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.