धनबाद, फरवरी 3 -- बलियापुर। पांडेयडीह में सोमवार को लालु टुडू की ओर से कराम विनती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गिरिडीह पीरटांड़ से आए करामगुरु मथुरा हेंब्र्रम ने कराम विनती कार्यक्रम के माध्यम से विश्व में मानव की सृष्टि पर विस्तार से प्रकाश डाला। कुलदेवत मारांगबुरूं की अराधना की। मौके पर पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ संथाली-नृत्यगीत हुआ। पूर्व मुखिया समीर कुमार मुर्मू, नुनुलाल हेंब्रम, नरेश हेंब्रम, प्रदीप हेंब्रम, मालती देवी, सुशीला देवी, मुक्ति देवी आदि मौके पर थे। इसके अलावा आमझर में भी अवकाशप्राप्त शिक्षक चंद्रकांत बास्की की ओर से कराम विनती कार्यक्रम हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...