गिरडीह, जनवरी 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार मां-बेटा की मौत हो गयी है। घटना गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ पर पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पाण्डेयडीह के पास की है। घटना गुरुवार शाम लगभग पांच बजे घटी है। मृतकों की पहचान पीरटांड़ थाना क्षेत्र के चम्पानगर निवासी 60 वर्षीया मंझली देवी एवं उसके पुत्र 26 वर्षीय अनिल कुमार मुर्मू के रूप में हुई है। बताया जाता है कि घटना के समय दोनों मां-बेटा बाइक से दुधीमाट्टी से अपने घर चम्पानगर लौट रहे थे। बताया जाता है कि घटना के बाद अज्ञात वाहन फरार हो गया जबकि घटनास्थल पर ही दोनों का शव पड़ा हुआ था। इसकी जानकारी ग्रामीणों द्वारा पीरटांड़ पुलिस को दी गयी। सूचना पर तत्काल मौके पर पीरटांड़ पुलिस पहुंची और दोनों का उठाकर आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सक ने देखते ही दोनों को मृत घोषि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.