जमुई, मई 19 -- चंद्रमंडीह, निज संवाददाता चकाई प्रखंड के बीचकोडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत फरियताडीह पंचायत के पांडेयडीह गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक साथ तीन घरों में सेंधमारी कर पुलिस गश्ती की पोल खोल दी है। चोरों ने अनूप कुमार पांडेय,उनके चचेरे भाई नीरज पांडेय और अनिल पांडेय के घर से आभूषण और कीमती बर्तनों समेत हजारों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर लिया।​घटना को लेकर पीडि़त अनूप कुमार पांडेय ने बीचकोडवा थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार अनूप पांडेय सपरिवार पश्चिम बंगाल के रानीगंज में रहते हैं और महीने में एकाध बार गांव आते-जाते हैं। यह भी पढ़ें- बंद घर का ताला तोड़ डेढ़ लाख के जेवर व बर्तन चोरी इसी सूनेपन का फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया।​दिए गए आवेदन के अनुसार नीरज कुम...