गिरडीह, मई 11 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के पांडेयडीह मोड़ (फतेहपुर) से गलफुलिया नारायणपुर होते हुए हथगढ़ गांव तक करीब 10.5 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के दो वर्ष बाद भी संवेदक द्वारा निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। जिससे इस सड़क में बड़े-बड़े गड्ढ़े उभर आने से हरियाडीह, घसकरीडीह तथा गुनियाथर पंचायत के दर्जनों गांव के लोगों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में गुनियाथर पंचायत की मुखिया शेरुन खातुन, पंसस पूजा कुमारी, पूर्व मुखिया उर्मिला देवी सहित अजित शर्मा, संदीप यादव, फिलिप मरांडी, मुकेश कुमार आदि ने सोमवार को बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पांच करोड़ रुपए की लागत से इस सड़क सड़क के निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने के बाद करीब दो साल पूर्व टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चु...