रुद्रपुर, फरवरी 28 -- रुद्रपुर। उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। शनिवार सुबह 23 पदों के लिए हुई मतगणना पूरी होने के बाद सदस्यों की आधिकारिक सूची जारी की गई। घोषित परिणामों में ऊधमसिंह नगर जिले ने खासा दबदबा बनाया है। जिले से छह अधिवक्ता सदस्य निर्वाचित हुए हैं, जिनमें चार पुरुष और दो महिला अधिवक्ता शामिल हैं। रुद्रपुर के डीके शर्मा, दिवाकर पांडेय, चंद्रशेखर जोशी और हरि सिंह नेगी ने जीत हासिल की। वहीं अमनदीप कौर और सुशीला मेहता बिष्ट ने महिला वर्ग में सफलता प्राप्त कर जिले का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। विजयी प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने और बार व बेंच के बीच समन्वय बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

हिंद...