पलामू, जून 27 -- विश्रामपुर। पलामू जिले के पांडू पुलिस ने बालू का अवैध उत्खनन और अवैध भंडारण के खिलाफ बड़ी कारवाई की है। इस दौरान कुटमु के चेड़ी धाम के समीप भंडारण किये गए भारी मात्रा में अवैध बालू को पांडू पुलिस ने जब्त किया है। अंचलाधिकारी के आवेदन पर पांडू थाना में प्राथमिकी संख्या 32/26 दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी गई है। 25 जून को अंचलाधिकारी ने मौजा कुटमु स्थित चेंडी स्थान के समीप अवैध बालू भंडारण की जांच की थी। जांच के दौरान पाया गया कि भूषण चौधरी एवं बृजमोहन चौधरी (दोनों सगे भाई) के बगीचे में चार हजार सीएफटी तथा बबलू चौधरी के खेत में करीब आठ सौ सीएफटी बालू अवैध रूप से बालू का भंडारण किया गया है। जांच के क्रम में स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका कि बालू किसके द्वारा और किस वाहन से लाकर भंडारण किया गया है...