पलामू, मार्च 28 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। चैत शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के अवसर पर पांडू-विश्रामपुर पूर्वी क्षेत्र में भव्य धार्मिक आयोजन हुआ। कजरु कला स्थित सीताराम नगर मैदान में आयोजित कार्यक्रम में करीब 30 गांवों की पूजा समितियों ने भाग लेते हुए महाबीरी झंडों का मिलान किया। इस दौरान जय श्री राम के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। पांडू श्रीरामनवमी पूजा महासमिति, कजरु कला द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को महासमिति का 19वां अधिवेशन के रूप में मनाया गया। विभिन्न गांवों की पूजा समितियों ने आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं और विशाल शोभायात्रा भी निकाली गई। कार्यक्रम में कजरु कला, भंवरवाखाला, मुरुमातू, रबरा, नेवरी, पोखरी, सिकनी, लोमड़ीडीह, रतनाग, निमियां, कुलिया, गुआसरई, ठेकही, महुआधाम, बेलहारा, ओबरा विश्रामपुर सहित करीब 30 गांवों के लोग शामिल हुए।महास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.