पलामू, मई 9 -- विश्रामपुर। पलामू जिले के पांडू थाने की पुलिस ने शनिवार को बेलहरा-लोमडीडीह पथ के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। मौके पर पहुंचे पांडू थानाप्रभारी बिगेश कुमार राय ने वहां उपस्थित लोगों से पहचान कराने की कोशिश की लेकिन शव का शिनाख्त नहीं हो पाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त अज्ञात 46 वर्षीय व्यक्ति की हत्या पत्थर से कुचलकर की गई है। शव की पहचान कराने की कोशिश किया जा रहा है लेकिन अभीतक कोई सुराग कहीं से नहीं मिल पाया है। यह भी पढ़ें- अधेड़ की हत्या कर शव जंगल में फेंका

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...