पलामू, जून 26 -- विश्रामपुर। जिले के पांडू प्रखंड के कजरु कला बाजार मुख्यालय स्थित प्रखंड के कई गांव से आये मुस्लिम कमेटी के लोगों ने ताजिया सिफड़ का मिलान किया। इस दौरान अतिथियों को इंतेजामिया कमेटी-कजरु कला ने पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। जुलूस में कजरु कला, मुरुमातु, रबरा, नेउरी, आजाद नगर, झारिवा, मुसीखाप, कुसहा, हिसरा आदि गांवों का ताजिया सिफड़ शामिल था। जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी विगेश कुमार राय अपने दल बल के साथ मौजूद थे। पांडू के प्लस टू कल्याण उच्च विद्यालय के मैदान में मुहर्रम पर मातमी जुलूस का मिलान किया गया। मुहर्रम मिल्लत कमेटी पांडू, महुगांवा, मुसीखाप, हिसरा, कुसहा, गगनकेड़ी से आए अकीदतमंद जुलूस में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Sasaram News ताजिया जुलूस के साथ मुहर्रम पर्व का समापन यह भी पढ़ें- रफीगंज म...