पलामू, मार्च 13 -- विश्रामपुर। पांडू-कजरु मुख्य पथ पर मदनपुर थाना के समीप गुरुवार को विद्युत चालित स्कूटर के नए शो-रूम (प्रकृति ई स्कूटर) का उद्घाटन किया गया। प्रखंड प्रमुख नीतू सिंह ने उदघाटन करते हुए कहा कि अब पांडू के लोगों को इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यह सुविधा अब स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो गई है। प्रमुख ने खुद के लिए पहला स्कूटर खरीदा। कार्यक्रम में समाजसेवी नथुनी सिंह, भाजपा नेता धर्मदेव सिंह यादव, सामाजिक कार्यकर्ता प्रद्युम्न सिंह, अजय राम, सतीश पासवान, प्रिंस दुबे, प्रो. अवधेश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, सत्यनारायण सिंह, अशोक पासवान, सरयू यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.