पलामू, जुलाई 25 -- विश्रामपुर। पलामू जिले के पांडू प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को कल्याण विभाग की ओर से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के बीच साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में राजकीय मध्य विद्यालय पांडू के दर्जनों छात्र-छात्राओं को साइकिल दी गई। मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख नीतू सिंह ने प्रखंड विकास पदाधिकारी रणवीर कुमार, विधायक प्रतिनिधि जवाहर पासवान एवं सांसद प्रतिनिधि प्रेम सागर सिंह के साथ विद्यार्थियों को साइकिल सौंपी। प्रमुख ने इस दौरान कहा कि सरकार की इस योजना का लाभ उठाकर विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करना चाहिए। वे आगे बढ़ें और पांडू का नाम रौशन करें, यही कामना है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: पदमा: स्कूली बच्चों के बीच हुआ साइकिल का वितरण कार्यक्रम में बीपीओ मणि पांडेय, बीडब्ल्यूओ अर...