पांडु नदी में डूबने से बालक की मौत
सोनभद्र, मई 15 -- कोन, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के पांडु नदी में शुक्रवार दोपहर नहाने के दौरान डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद शादी वाले घर की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। झारखंड राज्य के केतार थाना क्षेत्र अंतर्गत बीजडी गांव निवासी 12 वर्षीय कालू राम पुत्र उमेश राम अपने माता-पिता के साथ कोन में प्रदीप भारती के घर उनके पुत्र की शादी में शामिल होने आया था।
शादी की रस्में गुरुवार को बारात गई थी और शुक्रवार सुबह बारात वापस लौटी थी। घर में शादी की रस्में चल रही थीं और खुशी का माहौल था। इसी दौरान दोपहर में कालू राम अपने कुछ साथियों के साथ घर के पास स्थित पांडु नदी में नहाने चला गया। बताया जा रहा है कि नदी के कुछ हिस्सों में पानी काफी गहरा था। नहाते समय वह अनजाने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.