कानपुर, सितम्बर 28 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। लगातार तीन दिन की बारिश के बाद पांडु नदी उफना गई है। सोमवार को जलस्तर दो फीट और बढ़ने से करीब 10 बस्तियों में बाढ़ का पानी घुस गया। मेहरबान सिंह का पुरवा की मुख्य सड़क पर कमर तक पानी भर गया, जबकि निचले इलाकों के घरों में भी पानी पहुंच गया। अचानक बढ़े जलस्तर से सैकड़ों परिवार घरों में फंस गए। एनडीआरएफ और 37वीं वाहिनी पीएसी की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। पांडु नदी का पानी बढ़ने से मेहरबान सिंह का पुरवा, पिपौरी, गोपालपुरम, बिहारीपुरवा, मर्दनपुर और गुजैनी की मायापुरम कच्ची बस्ती समेत करीब 10 बस्तियों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। कई संपर्क मार्ग पूरी तरह जलमग्न हैं। घरों के चारों तरफ पानी भरने से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। कई परिवार जरूरी सामान लेकर ऊंचे स्थानों की...