मऊ, मई 9 -- मऊ, संवाददाता। जनपद में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनपद स्तरीय समिति द्वारा निरंतर सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। सर्वेक्षण कार्य की सफलता के लिए शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बैठक हुई। जिसमें पांडुलिपि सर्वेक्षण की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने अब तक प्राप्त पांडुलिपियों की जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद के अनेक स्थानों पर अभी भी दुर्लभ पांडुलिपियाँ संरक्षित हैं। जिन्हें गहन सर्वेक्षण के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। जिला समन्वयक चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि प्राप्त पांडुल...