मऊ, अप्रैल 15 -- मऊ,संवाददाता। वर्तमान और भावी पीढ़यां विरासत पर गर्व की अनुभूति कर सकें, इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने 'ज्ञान भारतम् मिशन' को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है। इसके तहत जनपद में न्यूनतम 75 वर्ष या उससे अधिक के पुराने हस्तलिखित दस्तावेज संरक्षित किए जाएंगे। कागज, भोजपत्र, ताड़पत्र, कपड़ा, धातु या अन्य पारंपरिक माध्यमों पर लिखे गए दस्तावेजों का डिजिटाइजेशन होगा। पांडुलिपियों और दुर्लभ ग्रंथों को सहेजकर विश्व पटल पर डिजिटल रूप देने के लिए जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने चिन्हित एवं संग्रहीत करने के आदेश जारी किए हैं। इसके पर्यवेक्षण के लिए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) विवेक कुमार श्रीवास्तव को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। साथ ही जनपद में सर्वेक्षण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।विरासत के संरक्षण के लिए चलाए जा रहे 'ज्ञान भारतम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.