मधुबनी, अप्रैल 9 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी। जिले में भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में अहम पहल की गई है। डीएम आनंद शर्मा के निर्देश पर ज्ञान भारतम् मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। यह समिति जिले में उपलब्ध प्राचीन पाण्डुलिपियों की पहचान, संरक्षण और डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करेगी। साथ ही जनसहभागिता के माध्यम से इस मिशन को व्यापक स्तर पर सफल बनाने की रणनीति भी तैयार करेगी। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ज्ञान भारतम् मिशन के सफल क्रियान्वयन के लिए यह पहल हुई है। कला एवं संस्कृति विभाग एवं संग्रहालय निदेशालय के निर्देशों के अनुरूप इस कमेटी का गठन किया गया है।नयी पीढ़ियों को भारतीय ज्ञान से मिलेगी प्रेरणाडीएम आनंद शर्मा के आदेश के आलोक में गठित इस समिति का उद्देश्य जिले में उपलब्ध प्राचीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.