दरभंगा, अप्रैल 11 -- राजीव रंजन झा दरभंगा। जिले में स्थित प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण की पहल शुरू हो गई है। ज्ञान भारतम मिशन अंतर्गत पांडुलिपि सर्वेक्षण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को डीडीसी स्वप्निल के नेतृत्व में प्रशासनिक पदाधिकारियों की टीम लनामिवि स्थित महाराजा कामेश्वर सिंह सामाजिक विज्ञान शोध संस्थान पुस्तकालय (राज पुस्तकालय) पहुंची। टीम में कला संस्कृति पदाधिकारी चंदन कुमार एवं सहायक समाहर्ता के परीक्षित शामिल थे।पुस्तकालय निदेशक प्रो. दमन कुमार झा के साथ तीनों पदाधिकारियों ने राज पुस्तकालय का भ्रमण किया। इस दौरान पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों को देखते हुए उन्होंने इस पुस्तकालय को राष्ट्रीय ज्ञान का वास्तविक प्रतिनिधि बताया। उन्होंने कहा कि विद्वानों द्वारा तैयार किया गया राज पुस्तकालय संग्रहालय के रूप में भारतीय स्वतंत्रता से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.