बांका, अप्रैल 9 -- बांका, एक संवाददाता। बांका जिला अंतर्गत पांडुलिपियों के सर्वे का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरूवार को जिला कला संस्कृति पदाधिकारी प्रीति कुमारी एवं जिला स्तरीय सर्वेक्षण समिति द्वारा पांडुलिपि सर्वे के तहत बौसी प्रखंड स्थित गुरुधाम आश्रम का दौरा किया गया। इस दौरान आश्रम में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। टीम द्वारा पांडुलिपियों के सुरक्षित रख-रखाव, दस्तावेजीकरण एवं डिजिटाइजेशन से संबंधित आवश्यक पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। जिला कला संस्कृति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि बांका जिले में न्यूनतम 75 वर्ष या उससे अधिक पुरानी हस्तलिखित एवं ऐतिहासिक महत्व की पांडुलिपियों का सर्वे किया जा रहा है। इस पहल के तहत जिले के व्यक्तियों, संस्थाओं तथा संग्रहकर्ताओं के पास सुरक्षित दुर्लभ पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.