बेगुसराय, अप्रैल 10 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। भारत सरकार की पहल "ज्ञान भारतम् मिशन" के अंतर्गत बेगूसराय जिले में पांडुलिपियों के संरक्षण, सूचीकरण एवं डिजिटाइजेशन के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। इस पहल का उद्देश्य प्राचीन एवं ऐतिहासिक पांडुलिपियों को सुरक्षित रखते हुए उनके व्यवस्थित अभिलेखीकरण और डिजिटल रूप में संरक्षण सुनिश्चित करना है। इस कार्य के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर एक समिति का गठन किया गया है। वह जिले में उपलब्ध पांडुलिपियों की पहचान, सूचीकरण तथा उनके संरक्षण से संबंधित कार्यों की निगरानी करेगी। समिति द्वारा विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों, जैसे मठ, मंदिर, पुस्तकालय तथा निजी संग्रहों में उपलब्ध पांडुलिपियों की पहचान कर उनकी सूची तैयार की जाएगी। निर्देशानुसार पांडुलिपियों में का...