सीतामढ़ी, अप्रैल 28 -- हरिकांत शिवहर। जिला प्रशासन द्वारा ज्ञान भारतम् मिशन कार्यक्रम के तहत सर्वेक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के प्राचीन स्थलों एवं संस्थानो के अलावा सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित एवं संरक्षित करने के लिए सर्वेक्षण किया जाएगा। सर्वेक्षण को लेकर सोमवार को डीएम प्रतिभा रानी ने जिले के पुरनहिया प्रखंड स्थित राम जानकी बड़ी मठ का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।निरीक्षण के क्रम में डीएम ने राम जानकी बड़ी मठ संरक्षित प्राचीन एवं ऐतिहासिक पांडुलिपियों का सर्वेक्षण किया तथा पांडुलिपियों की स्थिति का जायजा लिया। पांडुलिपियों के सर्वेक्षण के बाद डीएम ने उनके संरक्षण डिजिटलीकरण एवं वैज्ञानिक तरीके से इसके संधारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पांडुलिपियों ...