प्रयागराज, जनवरी 5 -- प्रयागराज, संवाददाता। इलाहाबाद संग्रहालय में सोमवार को पांच दिवसीय पांडुलिपि संरक्षण-व्यावहारिक प्रयोग विषय पर कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। संग्रहालय की निदेशक मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने कार्यशाला का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पांडुलिपिया वास्तव में हमारे प्राचीन ज्ञान-विज्ञान को संजोए इतिहास की धरोहर है और भविष्य की मार्गदर्शक है। इसलिए इनको संरक्षित कर आने वाली पीढ़ी को सौंपना हमारा दायित्व है। कमिश्नर ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के द्वारा आरंभ राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन के अंतर्गत पूरे देश में पांडुलिपियों के संरक्षण का आह्वान किया गया था। जिसके माध्यम से इलाहाबाद संग्रहालय में सुरक्षित संपूर्ण पांडुलिपि संग्रह के लगभग दो लाख चौदह हजार पृष्ठों को संरक्षित किया जा चुका है। संचालन कार्यशाला सं...