पूर्णिया, अप्रैल 25 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। भारत सरकार के अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम ज्ञान भारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को समाहरणालय में पांडुलिपियों के संरक्षण,संवर्धन के लिए संग्रहकर्ताओं एवं सर्वेयरों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह के अवसर पर केनगर प्रखंड अवस्थित चंपानगर के त्रिलोकनाथ पाठक, विभूति नाथ पाठक एवं पंजीकार विद्यानंद झा के साथ-साथ वरिष्ठ कलाकार राजीव राज को पांडुलिपि संरक्षण करने के लिए जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। पांडुलिपि संग्रहकर्ताओं द्वारा यह बतलाया गया कि यह सभी पांडुलिपियां 300 से 400 वर्ष पुरानी हैं, जो उनके पूर्वजों के द्वारा लगातार एक पीढ़ी से दूसरा पीढ़ी पांडुलिपियों को संरक्षित करते हुए आ रहा है। यह भी पढ़...