जहानाबाद, अप्रैल 29 -- 100 से अधिक पांडुलिपियों का किया गया है संरक्षण पांडुलिपियों को संरक्षित करने के लिए अजगेंद्र कुमार को किया गया सम्मानित अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस द्वारा पांडुलिपियों के संरक्षण, संवर्धन एवं डिजिटाइजेशन के उद्देश्य से कुर्था प्रखंड के ग्राम टाली का भ्रमण किया गया।
अजगेंद्र कुमार का योगदान इस दौरान उन्होंने ग्राम टाली निवासी अजगेंद्र कुमार के आवास पर जाकर उनके द्वारा संरक्षित पांडुलिपियों का निरीक्षण एवं अवलोकन किया। अजगेंद्र कुमार द्वारा लगभग 100 से अधिक पांडुलिपियों का संरक्षण अत्यंत समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ किया गया है, जो जिले की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने पांडुलिपियों की स्थिति, उनके संरक्षण के उपायों एवं उनके ऐतिहासिक महत्व की जानकारी प्राप्त की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.